{"_id":"6aa69e14f19ed622ba065ee0","slug":"video-sp-workers-gathered-for-the-pda-panchayat-in-pilibhit-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पीडीए पंचायत में जुटे सपा कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री फूलबाबू ने भरा जोश, भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पीडीए पंचायत में जुटे सपा कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री फूलबाबू ने भरा जोश, भाजपा पर साधा निशाना
Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:29 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के अमरिया में समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू ने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने और अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। अनीस अहमद खां ने कहा कि पीडीए पंचायत में बड़ी संख्या में लोग अपने साधनों और पार्टी के प्रति लगाव के चलते पहुंचे हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। रियाज अहमद के निधन से हुई कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलते हुए लोगों को सम्मान देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर अच्छे अधिकारियों को सम्मान देगी और गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।