{"_id":"6a86de6fdec8a90b1201a4f9","slug":"video-bku-holds-a-panchayat-in-bisalpur-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बीसलपुर में भाकियू भानू गुट ने की पंचायत, एसडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बीसलपुर में भाकियू भानू गुट ने की पंचायत, एसडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 04:31 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसानों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मंडी के किसान भवन में आयोजित पंचायत को संबोधित किया। कहा कि यूनियन के सभी कार्यकर्ता संगठित रहें , तभी उनकी मांगें पूरी हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को यदि समय रहते पूरा नहीं किया गया तो उनका संगठन प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल देगा। पंचायत में तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आदिल,गुलाम मोहम्मद, कुंवर पाल, तारावती, नंदराम ,सुआलाल, वेदवती और प्रताप कुमार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गोवल के लेखपाल की गतिविधियों की जांच कराने, छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थाई निस्तारण कराने, वंचित लोगों के राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास , स्वच्छ शौचालय बनवाने, गांव बेहटा के वंचित लोगों को बिजली के कनेक्शन दिलवाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने आदि मांगें शामिल की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।