फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car goes out of control after tyre burst and collides with truck; driver dies.

Pilibhit News: टायर फटने से बेकाबू कार की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Car goes out of control after tyre burst and collides with truck; driver dies.
गजरौला क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत सोशल मीडिया
गजरौला। असम हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम एक हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बिठौरा के समीप कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम जागीर हुल्ला निवासी अमर (45) कार से पीलीभीत से गजरौला की ओर आ रहे थे। बताया गया कि रास्ते में कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक अमर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गजरौला पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक की तलाश में हाईवे और टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर ली गई है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed