{"_id":"6abe2b0b0e9d1d3cdc08dccc","slug":"bku-staged-a-protest-over-farmers-and-public-issues-in-pilibhit-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: भाकियू ने किसान और जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: भाकियू ने किसान और जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:12 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसान और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष कई मांगें उठाईं। संगठन के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी की ओर से दिए गए मांगपत्र में एलएच शुगर फैक्टरी से नदी में छोड़े जा रहे गंदे पानी, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं, बिलसंडा में आवास योजना में कथित अनियमितताओं, बिजली कटौती और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री समेत विभिन्न मुद्दे उठाए गए।
यूनियन ने आरोप लगाया कि चीनी मिल से बिना समुचित ट्रीटमेंट के गंदा पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे दुर्गंध और प्रदूषण फैलने के साथ पशुओं के बीमार होने की समस्या है। मिल के पानी का शोधन कराने की मांग की गई है। जिला अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखे जाने पर रोक लगाने, अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराने और गर्भवती महिलाओं से ऑपरेशन के नाम पर कथित वसूली की जांच कराने की मांग की गई। बिलसंडा ब्लॉक में आवास योजना की पांच सदस्यीय कमेटी से जांच कराने तथा अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी की मांग भी रखी गई।
यूनियन ने चार किलोवाट के कनेक्शनों को पांच किलोवाट किए जाने की शिकायत करते हुए लोड पूर्ववत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। मिलावटी दूध, पनीर, घी और खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग उठाई गई। यूनियन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।