फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspected dengue spreads in Rasiya Khanpur; over a dozen ill.

Pilibhit News: रसिया खानपुर में संभावित डेंगू ने पसारे पैर, एक दर्जन से ज्यादा बीमार

Thu, 01 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Suspected dengue spreads in Rasiya Khanpur; over a dozen ill.
बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में फैली गंदगी  स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सबसे बड़े गांव रसिया खानपुर में इन दिनों संभावित डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता है। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। कई मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है, जबकि कुछ बीसलपुर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गांव में डेंगू का एक भी पुष्ट मरीज नहीं मिला है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सफाई व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें गंदा पानी जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्तमान में हसनैन, शराफत खान, बाबू हुसैन, इंसा, फरहान, अफजल, निशा, नाजिम, सिराजुद्दीन, कल्लू खान और आबिद हुसैन समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के संभावित डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ का इलाज गांव में ही चल रहा है, जबकि अन्य निजी चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिछले साल भी बिगड़ी थी स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष भी इसी समय गांव में संक्रामक बुखार फैलने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए थे। करीब एक दर्जन लोगों की मौत होने का दावा किया गया था। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था को लेकर स्थायी कदम नहीं उठाए गए। इससे इस बार भी ग्रामीणों में बीमारी फैलने को लेकर भय बना हुआ है।
--
निरीक्षण में मिली थी जगह-जगह गंदगी
तीन दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर और जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने गांव का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी के ढेर और सफाई व्यवस्था में खामियां मिली थीं। अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी प्रभावी सफाई नहीं कराई गई।
--
स्वास्थ्य विभाग ने की जांच, नहीं मिला पुष्ट मामला
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में डेंगू संक्रमण की पुष्टि किसी मरीज में नहीं हुई है। विभाग की ओर से बीमारी की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए गांव में तत्काल फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और व्यापक सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लग सके।


नहीं है डेंगू का एक भी मरीज

रसिया खानपुर में साधारण बुखार से कुछ लोग पीड़ित हैं। डेंगू का एक भी मरीज नहीं है। गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में भरपूर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं।

डॉ. आलमगीर अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर


गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती को रसिया खानपुर में सफाई कर्मियों की टीम भेज कर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। नागेंद्र पांडेय एसडीएम बीसलपुर

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed