{"_id":"663b176c288ca1dfa20baf27","slug":"video-wall-suddenly-fell-on-a-cattle-trader-sitting-on-a-chair-outside-his-house-in-muzaffarnagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर के बाहर कुर्सी पर बैठे पशु व्यापारी पर अचानक गिरी दीवार, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर के बाहर कुर्सी पर बैठे पशु व्यापारी पर अचानक गिरी दीवार, दबकर मौत
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव ककरौली में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पशु व्यापारी हाजी नफीस(70) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। पशु व्यापारी के पड़ोसी के घर दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। पशु व्यापारी अपने घर के बाहर कुर्सी बिछाकर बैठे थे।
इसी दौरान अचानक पड़ोसी के घर के दूसरी मंजिल पर बनाई दीवार बुजुर्ग के ऊपर आ गिरी और बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गया। हादसा होते ही पास में रहने लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग का मलबे के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
जिस समय हादसा हुआ उससे चंद क्षण पहले ही एक युवक वहां से निकला था। परिजनों ने शव को अभी सुपुर्द ए खाक नहीं किया है। परिजन रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे है। उधर, ककरौली थाना प्रभारी सुनील कसाना ने हादसे के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।