{"_id":"69ddea0f662a251a4e01df95","slug":"video-host-moradabad-defeated-ayodhya-2-0-under-20-state-level-football-championship-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेजबान मुरादाबाद ने अयोध्या को 2-0 से हराया, अंडर-20 प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान मुरादाबाद ने अयोध्या को 2-0 से हराया, अंडर-20 प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल चैंपियनशिप
Vimal Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 PM IST
Link Copied
एमपीएस के मैदान पर अंडर-20 प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। मेजबान मुरादाबाद ने अयोध्या मंडल को 2-0 से हरा दिया। वहीं अलीगढ़, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल की टीमें भी विजयी रहीं।
पहला मैच सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। यह रोमांचकारी मुकाबला बराबरी पर रहा। बाद में हुए टाइब्रेकर में अलीगढ़ ने सहारनपुर को 3-1 से हरा दिया। दूसरा मैच आजमगढ़ और बरेली के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में आजमगढ़ ने 5-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला मुरादाबाद और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान मुरादाबाद को पेनाल्टी मिली, जिसे मुरादाबाद के खिलाड़ी निखिल ने गोल में बदल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।