फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rain and cold winds bring a change in weather; daytime temperature drops by 3.3 degrees

यूपी: मुरादाबाद मंडल में बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, दिन का पारा 3.3 डिग्री गिरा, बढ़ी ठिठुरन

Fri, 30 Oct 2026 07:38 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 30 Oct 2026 07:38 PM IST
सार

बारिश और ठंडी हवाओं से मुरादाबाद में मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 24.5 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।  

विज्ञापन
Moradabad: Rain and cold winds bring a change in weather; daytime temperature drops by 3.3 degrees
हल्की बारिश के बाद बढी ठिठुरन

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में बारिश और आसमान में छाए बादलों के चलते शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवाओं और धूप का असर कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह वातावरण में नमी का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंडक का अहसास अधिक हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 29 अक्तूबर को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.3 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि शाम तक 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

वातावरण में नमी का स्तर सुबह 96 और शाम को 84 प्रतिशत रहा। डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि सुबह पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


शाम को हवा की दिशा बदलकर पश्चिम से पूर्व हो गई। इस दौरान हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नवंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed