{"_id":"6a0eb0703a4f6c62d1054e4e","slug":"video-farmers-outraged-after-being-permitted-to-have-only-ten-participants-in-meeting-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैठक में दस लोगों के शामिल होने की अनुमति मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में दस लोगों के शामिल होने की अनुमति मिलने पर भड़के किसान
Vimal Sharma
Updated Thu, 21 May 2026 12:42 PM IST
Link Copied
किसान दिवस में एक संगठन से सिर्फ दस लोगों को बैठक में शामिल करने की अनुमति दिए जाने पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी भड़क गए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस का बहिष्कार कर पदाधिकारी बाहर निकल आए और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वार्ता के लिए एसडीएम बिलारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व पहुंचीं लेकिन पदाधिकारी डीएम से वार्ता करने की जिद पर अड़े रहे। कलेक्ट्रेट में देर रात तक धरना जारी रहा।
कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल रहे। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा का आरोप है कि किसान 12 बजे से सभागार में बैठे थे। किसान दिवस में पहुंचे डीएम ने एक संगठन से दस लोगों को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी। बाकी लोगों को बाहर जाने को कहा। जिस पर टिकैत गुट के पदाधिकारी भड़क गए। विरोध जताते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभागार से बाहर निकल आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।