Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
When devotion is threatened, God himself protects it. In the Srimad Bhagwat Katha, the narrator narrated the story of devotee Prahlad.
{"_id":"69188faa87f8aae1e70e3568","slug":"video-when-devotion-is-threatened-god-himself-protects-it-in-the-srimad-bhagwat-katha-the-narrator-narrated-the-story-of-devotee-prahlad-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भक्ति पर संकट आने पर स्वयं रक्षा करते हैं भगवान, श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक ने सुनाई भक्त प्रहलाद की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भक्ति पर संकट आने पर स्वयं रक्षा करते हैं भगवान, श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक ने सुनाई भक्त प्रहलाद की कथा
मेरठ। हस्तिनापुर की ऐतिहासिक नगरी की न्यू ब्लॉक कॉलोनी के शांति चौराहे पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन कथा वाचक ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि अपने भक्त पर संकट आने पर भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते हैं। कस्बे की न्यू ब्लॉक में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक नीलांशु दास महाराज ने भरत चरित्र, नृसिंह भगवान अवतार और भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। जिसमें कहा कि भक्त पर संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करने के लिए दौड़े चले आते हैं। भक्त के प्रति भगवान का स्नेह अपार होता है और भक्त पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। ईश्वर अपने भक्तों पर सदा कृपा बनाए रखते है और उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करता है। कथावाचक नीलांशु दास महाराज ने कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए मन तृप्त नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हिरणकश्यप नामक दैत्य ने घोर तप किया, तप से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी प्रकट हुए व कहा कि मांगों जो मांगना है। यह सुनकर हिरनयाक्ष ने अपनी आंखें खोली और ब्रह्माजी को अपने समक्ष खड़ा देखकर कहा-प्रभु मुझे केवल यही वर चाहिए कि मैं न दिन में मरूं, न रात को, न अंदर, न बाहर, न कोई हथियार काट सके, न आग जला सके, न ही मैं पानी में डूबकर मरूं, सदैव जीवित रहूं। उन्होंने उसे वरदान दिया। हिरणकश्यप के पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरणकश्यप भागवत विष्णु को शत्रु मानते थे। उन्होंने अपने पुत्र को मारने के लिए तलवार उठाया था कि खंभा फट गया उस खंभे में से विष्णु भगवान नरसिंह का रूप धारण करके जिसका मुख शेर का व धड़ मनुष्य का था। प्रगट हुए भगवान नरसिंह अत्याचारी दैत्य हिरणकश्यप का वध किया। इस धार्मिक प्रसंग को आत्मसात करने के लिए भक्त देर रात तक भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। कथावाचक के मुख से भक्त प्रहलाद की कथा के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही भजनों की प्रस्तुति ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके पूर्व कथा की शुरुआत रूपानंद महाराज द्वारा पहले वैदिक मंत्रोच्चार से की गई। इस अवसर पर नारायण नियोगी‚ डा. स्वदेश शर्मा‚ निकांत बाला‚ बबलू विश्वास‚ विकास गोलदार‚ रतन विश्वास‚ प्रतीश शर्मा‚ सुभाष मालाकार‚ कृष्ण कीर्तनीय‚ अमित सरकार, तरुण सरकार आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।