Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
State Women's Commission member Dr. Meenakshi Bharala held a public hearing, said - will write a letter to the CM against the harassment against women.
{"_id":"6a3c09d1f577af039a0f97d1","slug":"video-state-womens-commission-member-dr-meenakshi-bharala-held-a-public-hearing-said-will-write-a-letter-to-the-cm-against-the-harassment-against-women-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की जनसुनवाई, कहा-महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सीएम को लिखेंगी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की जनसुनवाई, कहा-महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सीएम को लिखेंगी पत्र
मेरठ। सदस्य राज्य महिला आयोग डा. मीनाक्षी भराला ने मवाना तहसील सभागार में जनसुनवाई के तहत शिकायतें सुनी। अधिकांश शिकायतें विवाहित महिलाओं की ससुराल से उत्पीडन के संबंध में थी। इस संबंध में उन्होंने सीओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए। कुल 13 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका। डा. मीनाक्षी भराला ने तहसील सभागार में सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार, निरंकार सिंह, सीएमओ डा. राम प्रसाद के साथ शिकायतों को सुना। जिसमें थाना भावनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस पर तुरंत ही थाने से जानकारी करने पर बताया गया कि पीडिता ने बयान में छेडछाड होना बताया है और जिनको नामजद किया है, वे उस समय कहीं ओर थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज है। मीनाक्षी भराला ने इस मामले में पीडिता को दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। शास्त्री नगर निवासी हीना की मांग थी कि उसको ससुराल भिजवाया जाए। इस पर मीनाक्षी भराला ने कहा कि जबरदस्ती ससुराल नहीं भिजवाया जा सकता है, यदि लडकी को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि ससुराल जाओ, यदि ससुराल वाले प्रवेश नहीं करने देते हैं तो पुलिस हैल्पलाइन पर शिकायत करो, पुलिस सहायता करेगी। इकवारा निवासी ऊषा व एक अन्य महिला ने शिकायत की कि उन्होंने तीन साल पहले गैस कनैक्शन के लिए फार्म भरकर पैसा जमा किया था, लेकिन अब जानकारी करने पर पता चला कि कनैक्शन किसी ओर के पास चल रहा है। जिस पर उन्होंने डीएसओ को दोनों महिलाओं के कनैक्शन दिलाने के लिए आदेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।