{"_id":"6aacfa0d74cbd701570102fe","slug":"video-state-level-mock-drill-held-at-st-joseph-inter-college-in-meerut-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, भूकंप, रासायनिक रिसाव और आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, भूकंप, रासायनिक रिसाव और आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को लालकुर्ती स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान भूकंप, औद्योगिक रासायनिक रिसाव और आग लगने जैसी आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। टीमों ने आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्य किस तरह संचालित किए जाते हैं, इसकी जानकारी दी।
छात्रों को बताया आपदा के समय क्या करें
अभ्यास के दौरान छात्रों को भूकंप आने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, रासायनिक पदार्थ के रिसाव की स्थिति में सावधानी बरतने और आग लगने पर तत्काल किए जाने वाले बचाव कार्यों के बारे में बताया गया। छात्रों ने बचाव प्रक्रिया को करीब से देखा और आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को समझा।
बिना घबराए त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर
आईडीएमएफ के अनुसार, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य स्कूली बच्चों और आमजन को आपदा के समय सतर्क रहने तथा बिना घबराए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक करना है। अभ्यास के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग आपात स्थितियों में सुरक्षा और बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।