फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NLSIU Research Fellowship 2026: 20 Fellowships Offered, Stipend Up to Rs 2 Lakh Per Month

एनएलएसआइयू: ग्रेजुएट से पोस्टडॉक्टोरल तक के लिए रिसर्च फेलोशिप, दो लाख रुपये तक मिलेगी राशि; कैसे करें आवेदन?

Fri, 18 Sep 2026 04:47 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने रिसर्च फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस प्रोग्राम में कुल 20 फेलोशिप दी जाएंगी। चयनित कैंडिडेट्स को फेलोशिप के तहत हर महीने 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी।

विज्ञापन
NLSIU Research Fellowship 2026: 20 Fellowships Offered, Stipend Up to Rs 2 Lakh Per Month
NLSIU रिसर्च फेलोशिप 2026 - फोटो : AI

विस्तार

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिसर्च फेलोशिप 2026 शुरू की है। इस प्रोग्राम में कुल 20 फेलोशिप हैं, जिसमें ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के 10 पद, NLSIU पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के 5 पद और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के 5 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन


चयनित कैंडिडेट्स को फेलोशिप के दौरान NLSIU कैंपस में रहकर अपने रिसर्च पर काम करना होगा। यूनिवर्सिटी जरूरत के अनुसार फेलो से पूरी फेलोशिप अवधि में कैंपस में मौजूद रहने को कह सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित फेलोशिप की सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

विज्ञापन

किन फील्ड में रिसर्च करने का मिलेगा मौका?

  • इस फेलोशिप में लॉ, सोशल साइंसेज और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च कर सकते हैं।
  • ऐसे रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनसे नई थ्योरी और नए विचार सामने आएं।
  • रिसर्च के जरिए संस्थानों और सिस्टम में सुधार के व्यावहारिक तरीकों पर भी काम किया जा सकता है।
  • इसमें इंटरडिसिप्लिनरी और डिसिप्लिनरी, दोनों तरह के रिसर्च प्रोजेक्ट शामिल किए जा सकते हैं।

कितनी मिलेगी फैलोशिप?

ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये, पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 1,20,000 रुपये और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए 2,00,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। उम्मीदवार की एजुकेशनल बैकग्राउंड, क्वालिफिकेशन, संबंधित अनुभव और फेलोशिप के लिए उपयुक्तता के आधार पर राशि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेजुएट रिसर्च के लिए जरूरी दस्तावेज क्या?

  • अपडेटेड सीवी
  • 500 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसमें फेलोशिप के लिए आवेदन करने में आपकी रुचि, यह आपके करियर गोल्स से कैसे जुड़ती है और आपके पिछले रिसर्च वर्क के बारे में जानकारी हो।
  • राइटिंग सैंपल, बेहतर होगा कि पहले से प्रकाशित कोई लेख या रचना हो।
  • पहचान पत्र और कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट की PDF कॉपी।
  • दो प्रोफेशनल रेफरेंस देने वालों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स। हाल ही में ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स दो फैकल्टी रेफरेंस दे सकते हैं। ऐसे कॉन्टैक्ट डिटेल्स दें, जिन पर अभी संपर्क किया जा सके।
  • आखिरी सैलरी स्लिप।
  • कोई अन्य संबंधित सर्टिफिकेट।

पोस्टडॉक्टोरल और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अपडेटेड सीवी
  • 500 शब्दों में उद्देश्य कथन, जिसमें फेलोशिप के लिए आवेदन करने की आपकी रुचि बताई गई हो।
  • बुक मैन्युस्क्रिप्ट की रूपरेखा, जिसमें चैप्टर का सारांश और टाइमलाइन शामिल हो। यह 3 पेज से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • पहले प्रकाशित किए गए 3 रिसर्च आर्टिकल के नमूने।
  • पहचान पत्र और कक्षा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री/सर्टिफिकेट की PDF कॉपी।
  • दो अकादमिक रेफरेंस देने वालों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स। ऐसे नंबर या ईमेल दें, जिन पर वे अभी संपर्क में हों। यूनिवर्सिटी इनसे आपके बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क कर सकती है।
  • आखिरी सैलरी स्लिप, अगर लागू हो।
  • कोई अन्य संबंधित सर्टिफिकेट।

30 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

जो कैंडिडेट्स इस फेलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां इसकी पूरी डिटेल और अप्लाई करने का प्रोसेस देख सकते हैं। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे IST है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NLSIU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Research Fellowships से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद की फेलोशिप और संबंधित जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज और रिसर्च से जुड़े डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें।
  • निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed