Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Ravi Gautam expressed his protest by playing dhapli on the 12th day of the dharna, warning of hunger strike from 3rd September
{"_id":"6a957f2484fd1c44390a002f","slug":"video-ravi-gautam-expressed-his-protest-by-playing-dhapli-on-the-12th-day-of-the-dharna-warning-of-hunger-strike-from-3rd-september-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: धरने के 12वें ढपली बजाकर रवि गौतम ने जताया विरोध, 3 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: धरने के 12वें ढपली बजाकर रवि गौतम ने जताया विरोध, 3 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
मेरठ। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नरी पार्क में 12 वे दिन भी धरने पर बैठे रहे। सोमवार को रवि गौतम ने धरना स्थल पर ढपली बजाकर विरोध जताया। रविवार को आयोजित महापंचायत में उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा था। रवि गौतम ने कहा कि वह 3 सितंबर तक प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। धरने के दौरान समर्थकों ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया। रवि गौतम ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा। इस दौरान कमल प्रधान अरविंद गौतम ललित कुमार काशी दाब का विनोद कुमार नरेश कुमार सिंह की जाटव हरिंदर गौतम, गुड्डन, मोहिनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।