फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Supertech Sports City Faces Three-Day Power Cut, Lifts and Water Supply Hit Across Five Towers

सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी: तीन दिन से बिजली गुल-लिफ्ट बंद,14 मंजिल तक सीढ़ियों से आ-जा रहे लोग, पेयजल का भी संकट

Fri, 11 Sep 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक मेरठ स्पोर्ट्स सिटी में भूमिगत विद्युत लाइन के फाल्ट से तीन दिन से बिजली बाधित है। पांच टावरों की लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाएं परेशान हैं।

विज्ञापन
Meerut Supertech Sports City Faces Three-Day Power Cut, Lifts and Water Supply Hit Across Five Towers
लाइन दुरस्त करने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीपुरम हाईवे स्थित सुपरटेक मेरठ स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में भूमिगत विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली गुल होने से पांचों टावरों में चल रही एक-एक लिफ्ट भी बंद हो गई है। पहले से ही प्रत्येक टावर की एक लिफ्ट खराब बताई जा रही है, ऐसे में अब सभी लिफ्ट बंद होने से 14वीं मंजिल तक रहने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। बृहस्पतिवार सुबह जनरेटर भी खराब हो गया, जिससे पानी की मोटर बंद रही और पेयजल संकट गहरा गया।

विज्ञापन


14वीं मंजिल तक सीढ़ियों से आने-जाने की मजबूरी
कॉलोनी में 14-14 मंजिल के पांच टावर हैं। इनमें करीब 700 फ्लैट हैं और लगभग 450 फ्लैट में परिवार रह रहे हैं। लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, बीमार, गर्भवती महिलाएं और अन्य निवासियों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश बालियान, उमेश सक्सेना, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर देवराज राठी, संजय राठी और विचित्र अग्रवाल समेत अन्य निवासियों ने बताया कि बिजली की भूमिगत लाइन एक ही होने के कारण उसमें फाल्ट आते ही सभी टावरों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार वृद्धा को पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों से उतारा
बी-4 टावर के फ्लैट संख्या 805 निवासी गौरव की वृद्ध मां की नौ सितंबर को तबीयत खराब हो गई। नीचे एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण परिजनों और अन्य लोगों को काफी मशक्कत के बाद उन्हें पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतारना पड़ा। निवासियों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट बंद होना बड़ी परेशानी बन गया है।
 

जनरेटर खराब, पानी के लिए बोतल-कैंपर खरीद रहे लोग
बृहस्पतिवार सुबह कॉलोनी का जनरेटर भी खराब हो गया। इससे पानी की मोटर नहीं चल सकी और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों को पानी की बोतल और कैंपर खरीदकर काम चलाना पड़ा।

निवासियों के मुताबिक बिजली और पानी की समस्या से परेशान कुछ परिवार अस्थायी रूप से कॉलोनी छोड़कर रिश्तेदारों या आसपास के गांवों में चले गए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिक्कत बनी हुई है।

2700 रुपये जमा कराने का नोटिस
स्थानीय निवासी उमेश सक्सेना ने बताया कि बिजली संकट के बीच मेंटीनेंस कार्यालय की ओर से टावरों पर लिफ्ट की मरम्मत को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिफ्टों की मरम्मत पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होने की बात कहते हुए प्रत्येक फ्लैट स्वामी से 2700 रुपये जमा कराने को कहा गया है।

निवासियों के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत फ्लैटों में बिल्डर की ओर से बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और बिजली बिल मेंटीनेंस कार्यालय में जमा होता है।

जीएम बोले-मेंटीनेंस शुल्क बकाया, लाइन की जांच जारी
सुपरटेक मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के जीएम अरुण चौहान ने बताया कि रेजिडेंट्स पर मेंटीनेंस का करीब 70 लाख रुपये बकाया है। उनका कहना है कि इसी वजह से व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने बताया कि फाल्ट ठीक कराया गया था, लेकिन आपूर्ति शुरू होने के बाद दोबारा समस्या आ गई। फिलहाल लाइन की जांच कराई जा रही है। उनके मुताबिक मेंटीनेंस शुल्क जमा होने पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed