{"_id":"6977886c71c80d73eb03bdbf","slug":"video-meerut-republic-day-tiranga-yatra-organized-by-vyapar-sangh-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: व्यापार संघ ने पल्लवपुरम में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: व्यापार संघ ने पल्लवपुरम में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 26 Jan 2026 08:59 PM IST
Link Copied
पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विशाल तिरंगा यात्रा सैकड़ो गाड़ियों और बाइको के साथ पल्लवपुरम के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पल्लव टावर से शुरू होकर फेस 1, फेस 2, पलहेड़ा मार्केट, कृष्णा नगर, सोफीपुर, डोरली, दूल्हेडा चुंगी से होकर पल्लव टावर पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान पल्लवपुरम थाने की फोर्स भी यात्रा के साथ मौजूद रही। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न जगहों पर मिष्ठान भी वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान खुले वाहन से चल रहे भारत माता की वेशभूषा में मौजूद नन्हे बच्चों का भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री कृष्ण सैनी, मंत्री देव चावला, मंत्री बलजीत सिंह, मंत्री रवि खुराना, मंत्री वाहिद, उपाध्यक्ष जफर सैफी, मोहम्मद आजाद, उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, मंत्री आनंद प्रधान, मंत्री लाल सिंह, मंत्री प्रेमपाल, मंत्री नरेश चौहान, वासु त्यागी, संरक्षक रविंद्र शर्मा, संरक्षक गौरव मलिक, उपाध्यक्ष विजय गोयल, मंत्री गुरुदेव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।