{"_id":"69ef8195fae48eb0820d5bd5","slug":"video-meerut-protest-against-smart-meters-in-mohanpuri-residents-remove-and-throw-meters-at-power-substation-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का हंगामा, मीटर उतारकर बिजलीघर में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का हंगामा, मीटर उतारकर बिजलीघर में फेंके
मेरठ के मोहनपुरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उतारकर बिजलीघर में फेंक दिए और महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं और स्थानीय निवासियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी के विरोध में उन्होंने बिजलीघर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया।
मौके पर मौजूद महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।