{"_id":"6921aaa051908e09610903f4","slug":"video-meerut-district-judges-inspects-under-construction-court-complex-near-mavana-khurd-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का निरीक्षण, जिला जज सहित तीन जज पहुंचे, कई महत्वपूर्ण स्थलों का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का निरीक्षण, जिला जज सहित तीन जज पहुंचे, कई महत्वपूर्ण स्थलों का मुआयना
मेरठ के मवाना क्षेत्र में ग्राम मवाना खुर्द के पास निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला जज मेरठ अनुपम कुमार, एडीजे फर्स्ट अचल नारायण सकलानी और सीजेएम मेरठ नीरज कुशवाहा शनिवार को यहां पहुंचे और पूरे परिसर का विस्तार से मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान जजों ने कोर्ट परिसर के प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की। इसके साथ ही आवासीय परिसर, अधिवक्ता चैंबर स्थल, पार्किंग एरिया और कैंटीन के लिए निर्धारित जगहों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और स्थानों के उपयोग को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
निर्माणाधीन परिसर में कुल चार न्यायालय प्रस्तावित हैं। इनमें सीनियर डिविजन, जूनियर डिविजन और दो एडीजे न्यायालय शामिल होंगे। अधिवक्ताओं के लिए 60 चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कोर्ट परिसर में ही फोटो स्टेट और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चार दुकानों का निर्माण भी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य का अगला चरण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी मौके पर दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।