{"_id":"68c19ee3c6eacdf81d0d5839","slug":"video-knowledge-can-be-gained-even-while-doing-homework-aaradhika-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गृह कार्य करते समय भी प्राप्त किया जा सकता है ज्ञान : आराधिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गृह कार्य करते समय भी प्राप्त किया जा सकता है ज्ञान : आराधिका
मेरठ। दौराला कस्बे के आर्य समाज परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका आराधिका ने कहा कि महिलाएं गृह कार्य करते समय भी ज्ञान प्राप्त कर सकती है। मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर फल स्वत: ही प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कथा के दौरान भजनों की भी प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। बुधवार को कथा में मुख्य यजमान सोनू चौहान, राजपाल रहे। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कथा वाचिका ने कहा कि गीता मनुष्य को अधर्म और अनिति के समक्ष दृढ़ संकल्पित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। कहा कि गीता योग शास्त्र है, इसे सभी को आत्मसात करना चाहिए, जब सच्चा ज्ञान हो तो पत्थर में भी भगवान नजर आते हैं। गीता अज्ञानता को दूर करती है। श्रद्धालुओं ने कथा में भजनों पर नृत्य किया। वहीं, कथा में विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जतिन गुप्ता, बीना, मीना, नरेंद्र, रविंद्र, वैभव, दीपक, विजय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।