Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Due to heavy rain, the roof of a kutcha house collapsed in Baram village of Rohta, the family narrowly escaped
{"_id":"68b859bc58f701421b02acb4","slug":"video-due-to-heavy-rain-the-roof-of-a-kutcha-house-collapsed-in-baram-village-of-rohta-the-family-narrowly-escaped-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: तेज बारिश से रोहटा के बाड़म गांव में कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तेज बारिश से रोहटा के बाड़म गांव में कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
मेरठ। रोहटा के बाड़म गांव में तेज बारिश एक गरीब परिवार के लिए आफत बनकर आई। बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गांव निवासी सुरेश उर्फ पिंटू पुत्र नन्हे अपने भाई संजय वर्मा के साथ एक कच्चे मकान में रहता है। घटना के समय पिंटू घर से बाहर गया हुआ था। तभी दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बुधवार सुबह कमरे की छत से मिट्टी झरने लगी। छत से मिट्टी गिरती देख कमरे में मौजूद पिंटू की पत्नी सुषमा ने स्थिति भांपते हुए अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर तत्काल कमरे से बाहर निकल कर जान बचाई। कुछ ही क्षणों में तेज आवाज के साथ पूरी छत ढह गई। मलबे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घर का सामान मलबे से बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार गरीब है और इस कठिन समय में सरकारी मदद ही उसका सहारा बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।