{"_id":"6aa2d93eb36013c22202526a","slug":"video-ashas-protest-continues-for-the-third-day-in-chc-demand-letter-sent-to-chief-minister-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीएचसी में तीसरे दिन भी आशाओं का धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीएचसी में तीसरे दिन भी आशाओं का धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
मेरठ। सरूरपुर के सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह के तबादले के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिन से धरने पर बैठी आशाओं से स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने वार्ता नहीं की है। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तबादला आदेश वापस लेने और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आशाओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सीएचसी जिन आशाओं पर अनैतिक आरोप लगाए गए है। उन्होंने मुख्य शिकायतकर्ता से साक्ष्य पेश करने की बात कही है। साथ ही निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह पर व्यवहार और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने एक सितंबर को डॉ. राघो सिंह का तबादला हेल्थ पोस्ट कैंट कर दिया था। हालांकि आदेश जारी होने के बाद भी उन्होंने अभी कार्यभार नहीं छोड़ा है। वहीं, डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएचसी प्रभारी का पदभार संभालने के लिए सीएमओ को सहमति पत्र भेज दिया है। इसके बावजूद सीएचसी में प्रभारी पद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशाओं के धरने के चलते सीएचसी परिसर में लगातार तीसरे दिन भी गहमागहमी बनी रही। ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने भी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करने की बात कही है। ऐसे में सीएचसी में प्रभारी पद को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आशाओं का कहना है कि जब तक डॉ. राघो सिंह के तबादले का आदेश वापस नहीं लिया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने कहा कि उन्होंने किसी भी आशा पर कोई आरोप नहीं लगाया है और नहीं किसी अधिकारी से शिकायत की है। सीएचसी प्रभारी के खिलाफ जो शिकायत की गई उनके साक्ष्य अधिकारियों को सौंप दिए गए है। उनका आशाओं से कोई विवाद नहीं है। सीएचसी प्रभारी के खिलाफ जनप्रतिनिधियो ने जो शिकायत की वह जनता के हक में है। वह क्षेत्र में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस आशा गीता, मीनू, सीमा, पूनम, रीना, पिंकी, पूनम पाल, कोमल समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद का कहना है कि डॉ. अश्वनी कुमार शुक्रवार को प्रभारी का कार्यभार संभाल लेंगे है। साथ ही उन्होंने धरना को समाप्त करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।