{"_id":"6ab2c79b749ffea50504d525","slug":"video-221-couples-tied-the-knot-under-chief-ministers-mass-marriage-scheme-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे
मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान 221 नवविवाहित जोड़ों का पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि सभी नवविवाहितों के जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें और वे अपने घर-परिवार में यशस्वी तथा वैभवशाली बनकर रहें। विदा होकर ससुराल जा रही बेटियों को महत्वपूर्ण सीख देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने सास-ससुर को अपने माता-पिता के समान समझें और ससुराल को ही अपना घर मानकर उसकी मान-मर्यादा तथा सम्मान को बढ़ाएं।उन्होंने इस अवसर को भावुक और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार कन्यादान जैसा पवित्र कार्य कर रही है, और वे स्वयं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर यहां कन्यादान करने के लिए उपस्थित हुए हैं। इस मौके पर नितिन पोसवाल, योगेश प्रधान, आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।