Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Historic 'Bharat Milap' concludes amidst the echoes of the Adhan and chants of 'Har Har Mahadev'
{"_id":"6ad9b1ef307dee96660f6c97","slug":"video-historic-bharat-milap-concludes-amidst-the-echoes-of-the-adhan-and-chants-of-har-har-mahadev-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न
गंगा-जमुनी तहजीब के आधार पर वर्षों से चला आ रहा यूपी के मऊ शहर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बृहस्पतिवार की सुबह संपन्न हुआ। ऐतिहासिक भरत मिलाप के लिए नगर का शाही कटरा का मैदान मिनी अयोध्या के रूप में तब्दील हो गया। राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए शाही कटरा मस्जिद के मैदान में महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। भरत मिलाप के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के दक्षिणी तरफ पहुंचा। इस दौरान वन से लौटे प्रभु श्री राम का रथ पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा के तहत शाही कटरा मस्जिद के द्वार को तीन बार छू कर आगे बढ़ गया। इसके बाद भरत प्रभु श्रीराम के आने में विलंब होने पर विलाप करने लगते हैं। तभी हनुमान वहां पहुंचते है और वहां भरत हनुमान का संवाद होता है। हनुमान ने जैसे ही प्रभु श्रीराम के आने का संदेशा भरत जी को दिया उनके आंखों से अश्रुधारा बह उठती है। जिसके बाद भरत हनुमान जी को गले से लगा लेते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।