फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindi Bhavan Durga Puja festival unique message against digital addiction blending faith and tradition

हिंदी भवन का दुर्गा पूजा महोत्सव, आस्था, परंपरा और डिजिटल लत के खिलाफ अनूठा संदेश; VIDEO

Mon, 12 Oct 2026 02:24 PM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:24 PM IST
Hindi Bhavan Durga Puja festival unique message against digital addiction blending faith and tradition
वर्ष 1972 से निरंतर श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ माँ दुर्गा की आराधना करने वाला मऊ का प्रतिष्ठित हिन्दी भवन दुर्गा पूजा पंडाल इस वर्ष अपने 55वें वर्ष के महोत्सव की ओर अग्रसर है। समिति का मानना है कि उत्सव के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश जुड़ने से वह समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की एक नई कड़ी बन जाता है। इसी सोच के साथ इस वर्ष का पंडाल “प्राचीन एवं वैदिक शिक्षा को बढ़ावा, सोशल मीडिया और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के विरुद्ध जागरूकता” की अनूठी थीम पर तैयार किया जा रहा है। आज के दौर में जहाँ तीन साल का बच्चा भी मोबाइल स्क्रीन में उलझा हुआ है और हर आयु वर्ग के लोग डिजिटल दुनिया पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं, यह पंडाल आगंतुकों को ठहरकर सोचने का अवसर देगा कि कहीं आधुनिक तकनीक हमारे जीवन और संस्कारों पर हावी तो नहीं हो रही। पंडाल के मुख्य द्वार को वेद, उपनिषद, पुराण और हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा की सार्थकता से जोड़ा गया है। इस बार हिन्दी भवन का पंडाल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आज के समाज का जीवंत आईना होगा। यहाँ आधुनिक पार्क तो दिखाई देंगे, लेकिन उनमें खेलते बच्चों की कमी हमारे बदलते बचपन की कहानी कहेगी। बाजार और दुकानें भी नजर आएंगी, जहाँ घर की महिलाएँ ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ती दिखेंगी। इसके अलावा, एक पिता की वर्षों की मेहनत और बचत की पूँजी को शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में डगमगाते हुए दिखाया जाएगा। इन दृश्यों के माध्यम से सोशल मीडिया के उस मायाजाल को भी प्रदर्शित किया जाएगा जो हमारे समय, संबंधों और जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है। इस पूरी प्रस्तुति का उद्देश्य तकनीक का विरोध करना नहीं, बल्कि इसके विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देना है। पंडाल की भव्यता में आध्यात्मिकता और ब्रह्मांड की अलौकिक कल्पना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ब्रह्मांड की एक दिव्य झलक के बीच माँ दुर्गा विराजमान होंगी। नवग्रह, सौरमंडल और तारामंडल जैसी संरचनाओं के जरिए श्रद्धालुओं को एक विहंगम दृश्य अनुभव प्राप्त होगा। इन सभी आकर्षणों के केंद्र में होंगी 'हिन्दी भवन की महारानी', जिनके दिव्य और मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब सांझीवालता दल ने धर्मकोट से केएस मान को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान: राजपुरोहित समाज की भाजपा को दो-टूक, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे पंचायत चुनाव

12 Oct 2026

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठ: शारदीय नवरात्रि पर धमतरी के चार प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब

12 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन शहर में उल्लास, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

12 Oct 2026

शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू के खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता

12 Oct 2026
विज्ञापन

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में दोपहर बाद चिकित्सक की कुर्सी रही खाली

12 Oct 2026

मंदिर आयी महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति टीम ने किया जागरुक

12 Oct 2026
विज्ञापन

नवरात्रि पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Oct 2026

सेवा संकल्प अभियान में 50 बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगों को मिले उपकरण

12 Oct 2026

चार क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

12 Oct 2026

बच्चों की अपील पर डीएम ने लिया संज्ञान, जेसीबी से कराई जल निकासी

12 Oct 2026

लेहड़ा मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

12 Oct 2026

क्लियर एडवांस के नाम से नकली पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, सील

12 Oct 2026

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण

12 Oct 2026

महुली में निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

12 Oct 2026

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से दुकानदार की मौत की पुष्टि, तीन आरोपी गिरफ्तार

12 Oct 2026

त्योहारों पर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

12 Oct 2026

मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगा आशीर्वाद

12 Oct 2026

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया सत्याग्रह

12 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान

पारिवारिक बंटवारे के विवाद में पिटाई से मौत, महिला समेत दो गिरफ्तार

12 Oct 2026

अवैध तमंचा बनाने और बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

12 Oct 2026

VIDEO: मथुरा वेटरन क्रिकेट टीम ने हाथरस को छह विकेट से हराया।

12 Oct 2026

VIDEO: मां भगवती की स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा 251 कलश लेकर निकलीं महिलाएं, झूमे श्रद्धालु।

12 Oct 2026

VIDEO: बलदेव हुआ अग्रसेनमय, 45 झांकियां निकली भव्य शोभायात्रा में, 18 राजकुमार बने आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत।

12 Oct 2026

VIDEO: पत्रक विमोचन के साथ आर्य समाज के कार्यक्रमों की घोषणा।

12 Oct 2026

अयोध्या: अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन

12 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का त्रिपुंड और चंद्रमा धारण कर दिए दिव्य दर्शन

12 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा में बदला मौसम, आंधी के साथ हुई तेज बारिश

12 Oct 2026

माता तपेश्वरी मंदिर: 350 साल पुरानी सिद्धपीठ में मन्नत पूरी होने पर भक्त जलवाते हैं अखंड ज्योति

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed