{"_id":"6acd22e34ef51097460739f5","slug":"instructions-were-issued-for-a-door-to-door-survey-mau-news-c-295-1-mau1002-153436-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर घर सर्वेक्षण की हिदायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर घर सर्वेक्षण की हिदायत दी
विज्ञापन
संचारी रोगों की रोकथाम और संभावित मरीजों की पहचान के लिए एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसको लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में जनपदीय व अंतरविभागीय समीक्षा बैठक हुई।
दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में सीएमओ ने सभी संबंधित विभागों को शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. पंकज राय ने कहा कि अभियान के दौरान शासन की ओर से जारी एप पर निगरानी की जाए। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को घर-घर सर्वेक्षण कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाओं की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि अभियान के तहत किसी भी पात्र परिवार का सर्वेक्षण छूटना नहीं चाहिए और सभी सूचनाएं समय से पोर्टल पर दर्ज की जाएं।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिकारी, बेसिक शिक्षा, सिंचाई और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।