फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protested against the MDR.

Mau News: एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन किया

Mon, 12 Oct 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Protested against the MDR.
यूपीआई भुगतान पर एमडीआर के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते सपा व्यापार सभा के पदा​धिकारी और कार्य
यूपीआई भुगतान पर 15 अक्तूबर से प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। सभा के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी के नेतृत्व में नगर के सहादतपुरा से लेकर रोडवेज तक जुलूस निकालकर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर और थाली-चम्मच बजाकर सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी दर्ज कराई। वक्ताओं ने कहा कि इस नए शुल्क से छोटे दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि नीतियां केवल बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि देश की रीढ़ कहे जाने वाले छोटे व्यापारी टैक्स के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के दावों के विपरीत ऐसे शुल्क थोप रही है, जिससे छोटे व्यापारियों की कमर टूट रही है। समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि डिजिटल व्यवस्था को सुलभ बनाए रखने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए इस प्रस्तावित एमडीआर चार्ज के निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए। विरोध-प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, व्यापार सभा विधानसभा अध्यक्ष मनीष साहू, जिला महासचिव अंकित मद्धेशिया, नगर सचिव वेद प्रकाश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed