{"_id":"6a7ddf276f5eaf727f021e14","slug":"video-women-danced-to-sawan-songs-at-hariyali-teej-festival-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हरियाली तीज महोत्सव में सावन के गीतों पर थिरकी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हरियाली तीज महोत्सव में सावन के गीतों पर थिरकी महिलाएं
झुला झूल रहीं सब सखियां, आई हरियाली तीज, राधा संग में झूलें कान्हा झूमें अब तो सारा बाग...गांधी पार्क में बृहस्पतिवार की शाम को इन्हीं गीतों की गूंज रही। सामाजिक गांधी पार्क मार्निग वॉक समिति ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के गीत-संगीत और रंग-बिरंगे माहौल का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंजू अग्रवाल, सुनीता सिंह ने सभी सदस्यों को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए की। मंजू माभई, फूलवती चौधरी ने आया सावन झूम के, तेरी दो टकिया की नौकरी मेरा लाखों का सावन जाए आदि गीतों से समा बांधा। मंजू अग्रवाल, अंजलि वार्ष्णेय ने मल्हार झूला तो पड़ गई अमुआ की डाल पर सुनाई। प्रकृति की हरी ओढ़नी से सराबोर हरियाली तीज पर मंत्रमुग्ध होकर सजी धजी महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर झूमीं। झूले का आनंद लिया। तरह-तरह के पकवानों का का स्वाद चखा। इस मौके पर महिलाओं में आस्था व उमंग का संगम देखने को मिला। नीतू, रेनू, सुमन, उर्मिला आदि ने पारंपरिक गीतों और संगीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। नेहा, सविता, कविता, बविता, रेखा, सीमा, शालू, नीतू, रजनी, माेहिनी, ललिता, किरन, संगीता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।