{"_id":"6a796b66e63e4cbfda0bce4b","slug":"video-unique-kabad-yatra-in-the-memory-of-cow-devotee-chandrashekhar-maharaj-farsa-wale-baba-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोभक्त चंद्रशेखर महाराज फरसा वाले बाबा की स्मृति में अनूठी कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोभक्त चंद्रशेखर महाराज फरसा वाले बाबा की स्मृति में अनूठी कांवड़ यात्रा
छाता (मथुरा)। गोभक्त एवं संत चंद्रशेखर महाराज, जिन्हें क्षेत्र में फरसा वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, की असीम स्मृति और उनकी प्रेरणा को जीवंत रखते हुए निकाली गई अनूठी काबड़ यात्रा सोमवार को छाता पहुंच गई। इस यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। लोगो ने भक्तों का स्वागत किया। यात्रा से अंतो पंडित ने बताया कि यह यात्रा 25 जुलाई को छाता क्षेत्र के गांव आजनौख स्थित गोशाला से आरंभ होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। इसके पश्चात, 27 जुलाई को हरिद्वार से गंगा जल उठाने के साथ पैदल काबड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। अनवरत 16 दिनों की कठिन पदयात्रा और गोभक्ति के संकल्प के साथ यह जत्था सोमवार को छाता पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह यात्रा कल 11 अगस्त को वापस आजनौख स्थित गोशाला पहुंचेगी, जहां गोभक्तों द्वारा गोवंश की उपस्थिति में विधि-विधान से 61 लीटर पवित्र गंगाजल का जलाभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के गोप्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है। इस काबड़ यात्रा को सफल बनाने में नितिन जादौन, संदीप सनातनी, हरिओम, पदम, जितेंद्र, गुल्लू, कान्हा, नरेश, राजू, पारस, रवि, शेखर, देवा और कालू आदि शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।