{"_id":"6ad270673fa80580de0a5a64","slug":"video-two-animals-died-from-electric-shock-the-livestock-owners-life-was-spared-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो पशुओं की करंट से मौत, बची पशुपालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो पशुओं की करंट से मौत, बची पशुपालक की जान
मथुरा के थाना हाईवे के गोवर्धन रोड पर ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इससे उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अमर कॉलोनी निवासी परभाती अपनी बकरी और बकरे को लेकर निकल रहा था। तभी उसके दोनों पशु ज्ञानदीप शिक्षा भारती के सामने लगे ट्रांसफार्मर से फैल रहे करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परभाती ने बताया कि उसे भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। उसकी बकरी गर्भवती थी। उसने हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि इस नुकसान से उसके परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे का जाल लगा है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां करंट फैलने से किसी इंसान की जान भी जा सकती थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर से सुरक्षा दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।