{"_id":"6ae8349b3f54d128570f6b22","slug":"video-thousands-of-congress-workers-from-mathura-reached-the-save-vote-save-country-mega-rally-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में पहुंचे मथुरा से हजारों कांग्रेसी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में पहुंचे मथुरा से हजारों कांग्रेसी।
मथुरा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मथुरा से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।
सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया।
इसमें प्रदेश मीडिया अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, आदित्य तिवारी, मनोज गौड़, उमेश शर्मा, केके गौतम, हाकिम सिंह, पंकज चौधरी, राजा गौतम, शैलेंद्र चौधरी, हरदेव सिंह, रमेश कश्यप, अबरार पार्षद, विपुल पाठक, प्रवीण ठाकुर, संदीप चौधरी, मोहन नेता, बबलू कटारा, करण निषाद, आसिफ कुरैशी, सरवन अहमद, मोनू चौधरी, विपिन चौधरी, अश्वनी शुक्ला, अक्षयकांत पाठक, आबाद मोहम्मद, बालवीर प्रधान, टिंकू धनगर, दीपक अग्रवाल, आदेश उपाध्याय, दीपक दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, धीरज शर्मा, योगेश सिसोदिया, लक्ष्मी नारायण, सोनम त्रिपाठी, सोनिया ठाकुर, रजनी राजपूत, रूपा लवानिया, महेश चौबे, गीता दिवाकर, अजीम शाह, गौरव सिंह, बंटी, अशोक निषाद, राजेश कुमार, दिलशाद खान, सुरेश शर्मा आदि कांग्रेसी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।