फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Greed took hold upon seeing the precious jewelry neighbor devised a plan before murdering the elderly woman

यूपी: बेशकीमती गहने देख मन में आया लालच, वृद्धा की हत्या से पहले पड़ोसी ने खोजे तरीके; फिर इस तरह किया कत्ल

Sat, 31 Oct 2026 12:07 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

मथुरा कोतवाली के चूना कंकड़ में 24 अक्तूबर को हुई हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर उससे नकदी समेत लाखों के आभूषण बरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
Greed took hold upon seeing the precious jewelry neighbor devised a plan before murdering the elderly woman
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में चूना कंकड़ में ईंटों से प्रहार कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटने वाले पड़ोसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने गूगल पर बेहोशी के इंजेक्शन और तमंचे तक की तलाश की थी। आरोपी के कब्जे से 16 हजार रुपये नकदी समेत लाखों के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन




 
Trending Videos

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ निवासी आरोपी भरत ने पूछताछ में कहा है कि वह रूपा कचौड़ी वाले के यहां नौकरी करता था। उसका पड़ोस में रहने वालीं बुजुर्ग महिला कुसुम चतुर्वेदी के घर आना-जाना था। वह घर पर अकेली रहती थीं और आवश्यकता पड़ने पर घरेलू सामान भी वह लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में 19 अक्तूबर को कुसुम ने कान्य-लांगुरा खिलाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान उनको गहने पहने हुए देखा और तिजोरी में रखे आभूषण पर भी नजर चली गई। इसके बाद वह अकेले ही आभूषणों को चुराने की साजिश रचने लगा। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने गूगल पर बेहोशी के इंजेक्शन व तमंचे की भी खोज की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 24 अक्तूबर की रात में वह घर से निकल गया और कुसुम के मकान के गेट पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उसने घर के दरवाजे पर लगी घंटी बजाई तो कुसुम निकलकर बाहर आ गईं। भरत ने कुसुम से कहा के उनकी छत पर कपड़े गिर गए हैं। इतनी बात सुनने के बाद कुसुम छत का दरवाजा खोलने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने लगीं। इसी दौरान पीछे से भरत ने वहीं पड़ी ईंट उठाकर कुसुम के सिर पर प्रहार कर दिया। वह बेहोश होकर सीढ़ियों पर गिर गईं और चेहरे पर भी आरोपी ने ईंट से प्रहार किया। इसके बाद तिजोरी से गहने और नकदी लेकर घर की ओर भाग गया और कपड़े बदलकर सो गया।

अगले दिन सुबह जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी दिल्ली भागने की योजना बनाई, जहां वह अय्याशी करना चाहता था। वारदात के बाद आरोपी शहर में इधर-उधर घूमता रहा और पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखता रहा। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी कुंडली निकाल ली। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया है आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले का राजफाश करने पर पुलिस व स्वाट टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

ये सामान हुआ बरामद
आरोपी के कब्जे से कंगन, 11 चेन, 31 अंगूठी, दो लॉकेट, 27 कान के टॉप्स, एक नोज पिन, पीली धातु जड़ित एक रुद्राक्ष और मिश्रित धातु की तीन अंगूठियां बरामद हुईं। इसके अलावा 16,600 रुपये भी मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed