फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Killed as Pickup Truck Crashes into Broken-Down Vehicle on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दो पिकअप की भिड़ंत, सड़क पर खड़ी गाड़ी बनी काल; दो की मौत

Mon, 02 Nov 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील के पास माइलस्टोन 63 पर रविवार देर रात दो मैक्स पिकअप की भिड़ंत में बिहार निवासी दो लोगों की मौत हो गई। एक्सल टूटने के कारण सड़क पर खड़ी पिकअप में पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक और परिचालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
 

विज्ञापन
Two Killed as Pickup Truck Crashes into Broken-Down Vehicle on Yamuna Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात माइलस्टोन 63 के समीप दो मैक्स पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। एक पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में एक्सल टूटी मैक्स पिक अप के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे के बाद दूसरी पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व सूचना परिजनों को दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम से माइलस्टोन 63 पर गांव अवाखेड़ा-कटैलिया के बीच आगरा से नोएडा की ओर सड़क हादसे की सूचना मिली। थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि एक मैक्स पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी। चालक और परिचालक वाहन के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी मैक्स पिकअप ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी नौहझील पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त शिव शंकर और इंदल निवासी ग्राम मानपुर, जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो गया। दुर्घटना करने वाली पिकअप का चालक मौके से फरार है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed