{"_id":"6ae35f6835dd8893f301ec4f","slug":"video-the-enthusiasm-for-karva-chauth-remained-alive-even-within-the-four-walls-of-the-jail-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जेल की चारदीवारी में भी कायम रहा करवा चौथ का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जेल की चारदीवारी में भी कायम रहा करवा चौथ का उत्साह
करवा चौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जिला कारागार में निरुद्ध महिलाओं ने भी व्रत रखा। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जिला कारागार में बंद 28 महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें 14 महिलाओं के पति भी इसी कारागार में बंद हैं। ऐसे में त्योहार का अवसर उनके लिए भावनात्मक रूप से भी खास रहा। कारागार प्रशासन की ओर से महिलाओं के व्रत और पूजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गईं। महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को त्योहार के अवसर पर सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना और उनमें उत्साह बनाए रखना रहा। कारागार में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी परंपराओं और त्योहार से जुड़ने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी कपिल देव शर्मा ने व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए साड़ियां, मिट्टी के करवे, श्रृंगार सामग्री और पूजन का सामान कारागार को उपलब्ध कराया। इससे महिलाएं परंपरा के अनुसार करवा चौथ का पूजन कर सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।