{"_id":"6a982d874c777b351a0e28c4","slug":"video-shri-krishna-janmashtami-2026-outfits-worth-12-lakh-and-silver-aarti-set-procured-for-banke-bihari-temple-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की चल रहीं खास तैयारी, 12 लाख की मंगाई पोशाकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की चल रहीं खास तैयारी, 12 लाख की मंगाई पोशाकें
मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा इस बार खास तैयारी की जा रही है। ठाकुरजी दिल्ली के कारीगरों द्वारा बनीं जरी की जड़ेमा पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे। मंदिर के सेवायत गोस्वामी द्वारा तीन नई पोशाक मंगाई जा रही है। ठाकुरजी की लाखों रुपये की कीमत की पोशाक ढाई माह में एक दर्जन कारीगरों ने तैयार की है। ठाकुरजी के लिए आगरा से खास तरह के पकवान एवं छप्पन भोग बनकर आ रहे हैं। जोधपुर से धातु के खिलौने बनकर आ रहे हैं और अभिषेक के लिए कलश, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी गौरवकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि चार सिंतबर की रात 12 बजे श्रीबांकेबिहारी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी को 125 किलो दूध, 100 किलो दही, शहद, कश्मीर से केसर, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं। इसका ऑर्डर दो माह पहले ही उनके द्वारा दिया गया था। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी पिछले ढाई माह से निरंतर चल रही है। इसमें आगरा के ब्रज रसायन ग्रुप के द्वारा खास तरह के 56 भोग ठाकुरजी के लिए तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें मेवा से बने 56 प्रकार के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा 56 ही प्रकार के पाग एवं कतली बनाई जा रही हैं। सभी खास प्रकार के पकवान आगरा से बनकर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।