{"_id":"6911b84a9b932a9d85035c38","slug":"video-run-for-unity-in-baldev-turns-historic-mla-showers-flowers-from-bulldozer-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर पर सवार विधायक ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर पर सवार विधायक ने बरसाए फूल
मथुरा के बलदेव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फ़ॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगामय नजर आया। डाक बंगला बलदेव पदयात्रा प्रारंभ होकर बरौली पर जनसभा के साथ समापन हुई। नेतृत्व विधायक पूरन प्रकाश ने करते हुए हरीझंडी दिखा कर शुभारंभ किया। बलदेव से बरौली तक जगह जगह पुष्प वर्षा व बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने स्वागत सम्मान किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा यह पदयात्रा ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। हजारों लोगों सभी समाजों व धर्मों के लोगों ने भाग लेकर एकता, अखंडता व आत्मनिर्भरता का भाव दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, भाजपा सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा जो उत्साह व जोश दिखाई दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करता है। इस दौरान एसडीएम डा कंचन गुप्ता, सीओ संजीव राय, वीडीओ नेहा रावत, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, मेरुकांत पांडेय, योगेश गौतम प्रधान अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, वीरपाल भरंगर प्रधान, लेखराज सिंह प्रधान, सत्यपाल चौधरी, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, ईओ संजय कुमार, सीएचसी प्रभारी डा विजेंद्र सिंह सिसोदिया, राहुल वैदिक, मल्ल सिंह छौकर प्रधान, थाना प्रभारी रंजना सचान, नरेंद्र गोयल, चेतन उपाध्याय, देव अग्रवाल, सुदीप बंसल, अजीत छौंकर, अनिल रावत, मनोज चौधरी, विपिन सिकरवार प्रधान, जयपाल छौंकर प्रधान, लक्ष्मण सिंह हजारों लोग थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।