{"_id":"6ac89971166a8d063a0daef8","slug":"video-maharaj-agrasen-sat-on-a-silver-throne-while-the-princes-rode-white-richly-caparisoned-horses-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाराज अग्रसेन चांदी के सिंघासन तो राजकुमार सफेद सजे-धजे घोड़ों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाराज अग्रसेन चांदी के सिंघासन तो राजकुमार सफेद सजे-धजे घोड़ों पर
कोसीकलां। नगर को अग्रसेनमय करने के लिए श्री अग्रवाल सभा की ओर से 15 अक्तूबर को ग्यालाल स्मृति भवन से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद सजे-धजे घोड़ों पर सवार होकर तथा महाराज अग्रसेन चांदी के सिंधासन पर निकलेंगे। अग्रसेन जयंती महोत्सव के पत्रिका का विमोचन किया गया।
अग्रवाटिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष संजीव जाबिया, मंत्री जगदीश गोयल, तरुण सेठ, देशबंधु अग्रवाल ने संयुक्त रूप महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष संजीव जाबिया ने कहा कि उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी, तत्पश्चात महाराजा अग्रसेन का पूजन किया जाएगा। काली मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 501 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा मैं शामिल होंगी। कलश यात्रा के अग्रसेन चौक पहुंचने पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात 15 अक्टूबर को महाराजा श्री अग्रसेन का भव्य डोला एवं महारानी माधवी की पालकी तथा सफेद सुंदर घोड़े पर सवार 18 राजकुमारों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान बाहर से आने वाले करीब आधा दर्जन मशहूर बैंड शोभायात्रा की सुबह में चार चांद लगाएगी। कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल, मोहन अग्रवाल सीए, गोविंद जाविया, नवल भगतजी, कैलाश अग्रवाल, डॉ. नरेश मंगला, तरुण सेठ, वेद प्रकाश गोयल, राजेंद्र प्रसाद आर्य, नेमचंद गर्ग, आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।