{"_id":"6ac685d08b829dade70b7376","slug":"video-dinesh-falahari-new-claim-regarding-allegations-that-paid-five-crore-to-virat-kohli-to-meet-sant-premanand-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया दावा, संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़; फिर आवास पर पहुंचाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया दावा, संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़; फिर आवास पर पहुंचाई रकम
पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने के आरोप को क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से निराधार बताने के बाद दिनेश फलाहारी महाराज ने मामले में नया राग छेड़ दिया है। दिनेश फलाहारी महाराज ने एक बार फिर आरोप दोहराते हुए मामले में नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब विराट कोहली पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, तभी दो करोड़ रुपये एक नंबर में लिए थे। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि इसके बाद एक करोड़ रुपये दिल्ली स्थित विराट कोहली के आवास पर लिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि बाद में जब विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्ति और आस्था बढ़ी तो उन्होंने पहले दिए गए धन से कई गुना अधिक राशि वापस कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वृंदावन में बनाए जा रहे आश्रमों में भी विराट कोहली का पैसा लगा हुआ है। हालांकि उन्होंने प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई है। उनके नए दावों के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।