{"_id":"69562fea241bb6a95607ac3d","slug":"video-devotees-begin-new-year-by-bowing-at-the-feet-of-giriraj-maharaj-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन...अराध्य के चरणों में शीश झुकाकर श्रद्धालुओं ने की नववर्ष की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन...अराध्य के चरणों में शीश झुकाकर श्रद्धालुओं ने की नववर्ष की शुरुआत
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में नववर्ष पर गिरिराज प्रभु के आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दानघाटी मंदिर के साथ साथ मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर, जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे नजर आए। भीषण सर्दी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। बृहस्पतिवार को गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज धाम के दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा की शुरूआत की। नववर्ष के उल्लास में डूबे भक्तों के कदमों की आहट ने गिरिराज की तलहटी को भक्ति के सागर में डुबो दिया। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग गिरिराज प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पैदल परिक्रमा के साथ दंडवती परिक्रमा भी लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में चहुओर मानव श्रृंखला दिखाई दी। गिरिराजजी के जयकारों से तलहटी दिनभर गुंजायमान होती रही। गिरिराज प्रभु के जयघोष और राधे-राधे की धुनों पर भक्त थिरकते नजर आए। रात दिन में सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पाई। तीर्थयात्रियों की भीड़ व नववर्ष की शुरूआत के साथ ही लोगों ने जगह जगह चाय व पकौड़ी के स्टाल लगाकर निःशुल्क श्रद्वालुओं के लिए वितरण किए। मुकुट मुखारबिन्द मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि लाखों भक्त नववर्ष के मौके पर अपने आराध्य प्रभु के दर्शन को तलहटी में पहुंचे हैं। श्रद्वालुओं ने अपने अराध्य के चरणों में शीश झुकाकर नववर्ष की शुरूआत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।