Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Demand to remove liquor shops from populated areas; protest held at the Collectorate; women threaten a hunger strike.
{"_id":"6ad8fda3ef2bc75aff08cc90","slug":"video-demand-to-remove-liquor-shops-from-populated-areas-protest-held-at-the-collectorate-women-threaten-a-hunger-strike-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी
मथुरा के राया ब्लॉक के शोक-ज्ञान सोनई गांव में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके हटाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपकर ठेके हटाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा है कि ठेके पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज (बालिका) और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के किनारे संचालित हैं। इससे छात्राओं, शिक्षिकाओं और खेतों पर काम करने जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। आरोप है कि शराबी गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार 14 अक्तूबर की रात करीब एक बजे शराबियों ने विष्णु पुत्र सत्ता के घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उनकी मां के चेहरे पर गंभीर चोट आई। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक फौजी से मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकों से 24 घंटे शराब मिलने के कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर को ठेके पर हंगामा किया था। जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेके हटाने के लिए पहले भी कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। समाधान नहीं होने पर फिर अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान कल्पना, कालाना, किरन देवी, ललितेश, अनीता, पूजा, उमा, निधि, सरोज, रमा, मंजू, प्रियंका, कमला, भावना, मालती, वैशाली, देवीन्दी, कमलेश, वंदना, भगवान देवी, किरन, संजना, ज्योति आदि मौजूद रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।