{"_id":"6ae834a3b8aae2063c0e6dfb","slug":"video-congress-remembered-patels-contribution-and-indiras-sacrifice-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस ने किया पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को याद।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस ने किया पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को याद।
मथुरा। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सरदार बल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 40वां शहादत दिवस मनाया। जिला कार्यालय सेठबाड़ा में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुकेश धनगर ने कहा कि पटेल ने 565 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर देश की एकता और अखंडता मजबूत की। वहीं, इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल कर बांग्लादेश का निर्माण किया। दोनों का राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जिला महासचिव मनोज गौड़ ने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। इस दौरान रूपा लवानियां, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, महेश चौबे, रमेश कश्यप, काशन रिजवी, उमा शंकर शर्मा, राजकुमार चौधरी, हरविंदर प्रताप, सावित्री शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार, अनूप गौतम, रवि बाल्मीकि, अनिल सिंह, पंकज चौधरी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।