फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daler Mehndi controversy Minister Subodh Uniyal says I will resign but I will not apologize

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंंगा, माफी नहीं मांगूंगा

Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद के बाद मंत्री सुबोध उनियाल चर्चा में हैं। अब उनका फिर एक बयान वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Daler Mehndi controversy Minister Subodh Uniyal says I will resign  but I will not apologize
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ' मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।'

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों मंत्री का बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे लगा दलेर मेहंदी नशे में हैं। वो नशा किस चीज का है, ये मैं नहीं जानता। इतने बड़े कलाकार का मेडिकल नहीं करा सकता। बाद में मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी। यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बता देते या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था।
विज्ञापन


देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये लिए और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था कराई गई। मेरा मकसद संगीत को बदनाम करना नहीं था लेकिन जब 45 मिनट तक परफॉर्मेंस नहीं कर पाए तो जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उन्हें टोका। जबकि मेरी ऐसी भावना नहीं थी। कलाकार का सम्मान होना चाहिए लेकिन कलाकार को अपने सम्मान के प्रति ध्यान देना चाहिए।

Trending Videos

ये था मामला

बीते 18 अक्तूबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए। आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं। 

विरोध में उतरा था बॉलीवुड तो सीएम भी कर चुके बात

मंत्री के बयान को लेकर जब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य  लोगों ने विरोध किया तो मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दलेर मेहंदी से भी बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed