{"_id":"6adf4d2e857a0bf74b0d0fa5","slug":"video-chariot-procession-of-shri-krishna-eternal-flame-and-divine-stone-reached-nandgaon-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नंदबाबा के दरबार में पहुंची दिव्य शिला, जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नंदबाबा के दरबार में पहुंची दिव्य शिला, जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प दोहराया
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प को लेकर निकाली जा रही श्रीकृष्ण अखंड ज्योति एवं दिव्य शिला की रथयात्रा सोमवार को नंदगांव पहुंची। यहां नंदबाबा मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य शिला का पूजन किया गया। आयोजकों ने इसे छह दिसंबर की प्रस्तावित कार सेवा से जुड़े अभियान का महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव बताया। श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन गोवर्धन धाम के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के साथ अखंड ज्योति एवं दिव्य शिला लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचे। मंदिर में डॉ. हरिमोहन गोस्वामी के नेतृत्व में गोस्वामी पुजारी समाज ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति और दिव्य शिला के दर्शन कर आस्था व्यक्त की। नंदबाबा मंदिर के पुजारी डॉ. हरिमोहन गोस्वामी ने कहा कि नंदबाबा ब्रज के राजा हैं। ऐसे में उनके मंदिर में दिव्य शिला का पूजन धार्मिक आस्था और परंपरा की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आयोजकों के अनुसार, दिव्य शिला को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर निर्माण की प्रथम शिला के रूप में स्थापित करने की भावना से रथयात्रा में शामिल किया गया है। डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प को दोहराते हुए सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के सम्मान के लिए शांतिपूर्ण एवं संगठित प्रयासों का संदेश दिया। आयोजकों ने छह दिसंबर की प्रस्तावित कार सेवा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में श्रीमहंत राहुल गोपाल महाराज, कार सेवा संघ के मंडल प्रमुख प्रकाश चंद्र सोनी, जिला प्रमुख काली ठाकुर, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख संजय ठाकुर, रोहित पाठक, मयंक सक्सेना, श्यामसुंदर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजन के बाद रथयात्रा आगे के लिए रवाना हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।