{"_id":"6ae8348fbdf8d6c8e50bef2f","slug":"video-bsa-college-created-history-in-inter-college-volleyball-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल में बीएसए कॉलेज ने रचा इतिहास।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल में बीएसए कॉलेज ने रचा इतिहास।
मथुरा। अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
सत्र 2026 की प्रतियोगिता का आयोजन एलआर कॉलेज, जसराना (शिकोहाबाद) में किया गया। बीएसए कॉलेज ने पहले मुकाबले में आरबीएस कॉलेज आगरा और दूसरे मैच में आगरा कॉलेज को हराया। इसके बाद खिताबी मुकाबले में सेंट जॉन्स कॉलेज को शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम की ओर से अरुण दीक्षित, कृष्णकांत सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने खिलाड़ियों और कोच सोनू ठाकुर को बधाई दी। कॉलेज में टीम की इस सफलता पर हर्ष का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।