{"_id":"6b04406cca1af20f6c0424a6","slug":"video-block-11-baldev-became-the-champion-of-ekta-corporate-cup-by-winning-by-one-run-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक रन से जीतकर बल्देव बना एकता कॉरपोरेट कप का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक रन से जीतकर बल्देव बना एकता कॉरपोरेट कप का चैंपियन
एकता कॉरपोरेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ब्लॉक-11 बल्देव ने राइजिंग रेंजर्स चौमुहां को एक रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जगदीश अग्रवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टॉस जीतकर राइजिंग रेंजर्स चौमुहां ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक-11 बल्देव ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। जगदीश अग्रवाल ने 54 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। योगी चौधरी ने 35 और प्रवीण कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए। राइजिंग रेंजर्स की ओर से भीम परमार ने तीन और जेपी सिंह ने दो विकेट लिए। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग रेंजर्स की टीम आठ विकेट पर 182 रन ही बना सकी। जेपी सिंह ने 49, रिंकू सिंह ने 33, नेपाल सिंह ने 26 और भीम परमार ने नाबाद 22 रन बनाए। ब्लॉक-11 बल्देव की ओर से नेपाल ने दो, जबकि मंटू, अजीत चौधरी और वीरेंद्र सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जगदीश अग्रवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 336 रन बनाए। जेपी सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, डॉ. निक्क को बेस्ट गेंदबाज और सात कैच लेने वाले भीम परमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि ठाकुर उमेश प्रताप सिंह के अलावा खजान सिंह, जवाहर सिंह, सुभाष प्रधान, गजेंद्र सिंह मास्टर, डॉ. संदीप चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजेश मीना और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।