Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Akhilesh's work outweighs BJP's claims; Akhilesh Yadav will be made Chief Minister in 2027: SP City President.
{"_id":"6aa5173ccce0e99ec401792c","slug":"video-akhileshs-work-outweighs-bjps-claims-akhilesh-yadav-will-be-made-chief-minister-in-2027-sp-city-president-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा के दावों पर भारी अखिलेश के काम, 2027 में अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री: सपा महानगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा के दावों पर भारी अखिलेश के काम, 2027 में अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री: सपा महानगर अध्यक्ष
मथुरा। जब से भाजपा सरकार आई है, जनता से केवल झूठे वादे किए गए हैं। समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुना जी में गिरते नाले कब बंद होंगे और जलभराव, सीवर लाइन, ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण का समाधान कब होगा। युवाओं को रोजगार, किसानों की दोगुनी आय, महंगाई से राहत और सभी को शुद्ध पेयजल कब मिलेगा।
ऋतु गोयल ने वर्ष 2012 से 2017 के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, मेट्रो, 1090 व 100 नंबर सेवा, लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन, गोमती रिवर फ्रंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और कामधेनु योजना का उल्लेख किया। मथुरा जिले में हुए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण, गोवर्धन बाईपास, वृंदावन मल्टी-स्टोरी पार्किंग, मांट (400 केवी) व छाता (220 केवी) बिजली घर और बरसाना रोपवे जैसे विकास कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने आह्वान किया कि 2027 में जुमलेबाज सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।