{"_id":"6b0a97bb5310632d3e0cca91","slug":"video-a-charade-in-the-name-of-desilting-not-a-single-shovel-touched-the-byonhi-minor-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिल्ट सफाई के नाम पर खेल, ब्योंही माइनर में नहीं चला फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिल्ट सफाई के नाम पर खेल, ब्योंही माइनर में नहीं चला फावड़ा
मथुरा। माइनरों की सिल्ट सफाई के नाम पर खर्च सरकारी धन के दावों की शनिवार को कलई खुल गई। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत के निरीक्षण में ब्योंही माइनर में फावड़ा तक चला नहीं मिला। न जेसीबी से सफाई के चिन्ह मिले और न ही काम के कोई प्रमाण मिले। आधा दर्जन माइनरों की बदहाली पर उपाध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
उपाध्यक्ष ने निचली मांट ब्रांच की ब्योंही, रदोई, अरतौनी, पचावर और बंदी आदि माइनरों का निरीक्षण किया। ब्योंही माइनर सर्वाधिक खराब मिली। उन्होंने पैदल पटरी पर पूरी माइनर देखी, लेकिन कहीं सफाई के प्रमाण नहीं मिले। अन्य माइनरों में भी गुणवत्तापूर्ण सफाई नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि विभागीय दावे एवं हकीकत में बड़ा अंतर है। अगले दो-तीन दिनों में पानी आ जाएगा। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी। उन्होंने एक्सईएन उमेश कुमार को दो दिन में माइनरों में पुन: गुणवत्तापूर्ण सफाई कराकर रिपोर्ट देने के साथ ब्योंही माइनर के जेई, सींचपाल आदि जिम्मेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर कार्यदायी फर्म ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करने को कहा है। रावत ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था किसानों की आजीविका से जुड़ी है। सरकारी काम कागज में नहीं, धरातल पर होने चाहिए। किसानों को ससमय पानी देना विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सतीश चौधरी, बच्चू सिंह, हीरा सिंह, नेपाल सिंह, हरीशचंद हवलदार, बनी सिंह, टीकम नेता आदि ग्रामीण रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।