{"_id":"6ab790305b20d0400907335c","slug":"video-wall-of-mud-house-collapses-due-to-rain-couple-injured-after-being-trapped-under-debris-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दंपती घायल
करहल। लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के किशनपुर पतारा गांव में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दंपती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचाया।
गांव किशनपुर निवासी अखिलेन्द्र और उनकी पत्नी कल्पना पाण्डेय कच्चे मकान की दीवार पर रखे टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक दीवार गिर गई, जिससे दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। रात में स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद दंपती दोपहर में आगे के उपचार के लिए मैनपुरी चले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व लेखपाल मौके पर पहुंचे और मकान को हुए नुकसान का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।