Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth shot dead over old enmity

Mainpuri News: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead over old enmity
करहल। झगड़े की रंजिश ने सोमवार शाम को खूनी रूप ले लिया। बाइक से दोस्तों के साथ जा रहे 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ग्रामीण व सीओ ने पीजीआई सैफई पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी अरजेश (22) सोमवार शाम को साथी कन्हैया लाल उर्फ काला निवासी किरथूआ और नितिन निवासी कुदइया के साथ बाइक से घर आ रहा था। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह कनकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक से आए गांव छबीले निवासी युवक ने उसकी कनपटी को निशाना बनाकर गोली चला दी। कनपटी पर गोली लगने के बाद अरजेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस बीच हमलावर अपने साथियों के साथ भाग निकला। अरजेश के दोनों साथियों ने गांव आकर घटना की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अरजेश को पीजीआई सैफई ले जाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी और सीओ अजय सिंह चौहान ने पीजीआई सैफई पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। मृतक के दोस्त कन्हैया ने बताया कि दो दिन पहले भी फायरिंग की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सैफई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed