{"_id":"6ab7902cbf454f957f0ed2bb","slug":"video-city-roads-have-become-waterlogged-due-to-continuous-rain-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कें हुर्ह जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कें हुर्ह जलमग्न
मैनपुरी। पिछले 20 घंटे से अधिक समय से जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। शहर में कई जगह सड़कों पर तीन से 4 फुट तक पानी भर गया है इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं ग्रामीण अंचल में धान और बाजरा की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार की दोपहर तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने चारो तरफ तबाही मचा दी है। बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़क आगरा बाईपास रोड पर करहल चौराहे के पास तीन से चार फुट तक पानी भर गया। इसके साथ ही शहर के आगरा रोड पर भी कई जगह जलभराव हुआ।
बारिश के चलते सबसे अधिक नुकसान किसानों का हुआ है। जिले में धान और बाजरा की फसल लगभग तैयार खड़ी है। धान और बाजरा के खेतों में तेज हवाओं के साथ पानी भरने के कारण फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे धान की उपज प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को जिले के स्कूल और कॉलेज बंद रहे। इसके साथ ही लोगों को सुबह से ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप -
तेज हवाओं के बीच बारिश के कारण जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। ग्रामीण अंचल में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इनवर्टर भी ठप हो गए। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कई जगह तेज हवाओं के कारण पेड़ टूट गए इससे बिजली के पोल भी टूट गए और बिजली आपूर्ति बधित हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।