Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Amidst chants of 'Jai Shri Ram', the effigy of Ravana was set ablaze; as the 21-foot-tall effigy burned, the Ramlila Ground echoed with these chants.
{"_id":"6ad82a97ed6b7ef02b095a6a","slug":"video-amidst-chants-of-jai-shri-ram-the-effigy-of-ravana-was-set-ablaze-as-the-21-foot-tall-effigy-burned-the-ramlila-ground-echoed-with-these-chants-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।
करहल। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार को रामलीला महोत्सव में श्रीराम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। विभीषण के बताने पर श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध किया। इसके बाद 21 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ग्रामीण सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार दोपहर बाद आजाद हिंद इंटर कॉलेज से श्रीराम और रावण अपने-अपने दलों के साथ लग्जरी कारों में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। श्रीराम का दल आगे और रावण की सेना पीछे चल रही थी। मैदान में सबसे पहले रावण ने प्रवेश किया। उसने श्रीराम को युद्ध के लिए ललकारा तो माहौल रोमांच से भर उठा। इसके बाद श्रीराम ने अपने दल के साथ मैदान में प्रवेश किया और दोनों के बीच भीषण युद्ध की लीला का मंचन हुआ।
युद्ध के दौरान रावण के पराक्रम और श्रीराम की रणनीति को कलाकारों ने जीवंत किया। अंत में विभीषण के संकेत पर श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर चलाया। रावण के धराशायी होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद 21 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, अमर सिंह यादव, पंकज चतुर्वेदी, सुभाष यादव और लालसिंह वर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।